यूजीसी और आरक्षण को लेकर आगामी 6 सितंबर को बहादराबाद में होने जा रहा है श्रवण समाज का महा आंदोलन जिसके लिए श्री अखंड परशुराम अखाड़ा और स्वामी आनंद स्वरूप जी के नेतृत्व में बैठक का आयोजित कर आगे की चर्चा की गई

मनोज ठाकुर

6 सितंबर को बहादराबाद के गंगा पैलेस में श्रवण समाज का महान आंदोलन होने जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में श्रवण समाज के लोग इकट्ठे होंगे और यूजीसी और आरक्षण को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे


75 साल बाद भी जाति की जंजीरों में क्यों जकड़ा है देश? : आनंद स्वरूप


यह किसी पार्टी का आंदोलन नहीं, हक और समानता की लड़ाई – श्री अखंड परशुराम अखाड़ा

हरिद्वार। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में स्वर्ण समाज की ओर से यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी ने किया।

बैठक में आगामी 6 सितंबर को बहादराबाद में होने वाले सवर्ण समाज के विशाल आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा हुई और रूपरेखा तैयार की गई।

सभा को संबोधित करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि समाज के हक, भविष्य और समानता की लड़ाई है। देश को मजबूत बनाने के लिए जातिगत टकराव नहीं, समानता पर गंभीर चर्चा जरूरी है।

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी ने कहा कि इस आंदोलन को राजनीतिक रंग न दिया जाए। यह अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग है।

कार्तिक स्वामी जी ने कहा कि 6 सितंबर को बहादराबाद में होने जा रहे विशाल आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी समाज को एकजुट होना होगा।

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी समानता पर बहस जारी है। आरक्षण के आधार और स्वरूप पर निष्पक्ष चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अवसर और सहायता का आधार केवल जाति नहीं, बल्कि वास्तविक जरूरत और आर्थिक स्थिति भी हो। गरीब व्यक्ति चाहे किसी भी जाति से हो, उसे समान अवसर मिलने चाहिए।

बैठक में पंडित विष्णु जी, बालकृष्ण शास्त्री, दिनेश बाली, ऋषि शर्मा, पदम प्रकाश शर्मा, व्यापार सभा से पाराशर जी, विनीत धीमान, विनीत शुक्ला, हर्ष चौहान, मनोज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

अंत में सभी ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ एकजुट रहने और सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *