मनोज ठाकुर
12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में योग अभ्यास कराया गया
योग जीवन का आधार मुख्य विकास अधिकारी
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप योग भारत की सीमाओं से निकलकर वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप धारण कर चुका है। विश्व के करोड़ों लोग भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य विरासत को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में अग्रसर हैं।
योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक ऊर्जा और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। यह हमें तनावमुक्त, ऊर्जावान और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, समृद्ध और संतुलित समाज के निर्माण में योगदान दें।
योग अपनाएँ, स्वास्थ्य और खुशहाली बढ़ाएँ।

