सरकार एक तरफ पेड़ मां के नाम, दूसरी तरफ जंगल अडानी के नाम!’

अडानी के 2 प्रोजेक्ट्स के लिए महाराष्ट्र में 83,700 वर्गफुट वन भूमि को मंजूरी, करोड़ों पेड़ काटे जाने का दावा; लोग बोले- ‘सरकार एक तरफ पेड़ मां के नाम, दूसरी तरफ जंगल अडानी के नाम!’
महाराष्ट्र ने अडानी ग्रुप की दो परियोजनाओं के लिए 83,700 वर्ग फुट वन जमीन को मंजूरी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने रायगढ़ और अमरावती में अडानी समूह की कंपनियों की दो परियोजनाओं के लिए लगभग 83,700 वर्ग फुट वन भूमि के डायवर्जन को मंजूरी दे दी है जिसमें अलीबाग में प्रस्तावित सीमेंट टर्मिनल के लिए आरक्षित वन और मैंग्रोव लैंड भी शामिल है।वन विभाग ने सोमवार को दो अलग-अलग सरकारी प्रस्ताव जारी किए जिनमें परियोजनाओं के लिए अडानी सीमेंटेशन लिमिटेड और अडानी टोटल गैस लिमिटेड को वन भूमि हस्तांतरित करने की अनुमति दी गई। 0.6497 हेक्टेयर या लगभग 69,933 वर्ग फुट में फैले इस एरिया में रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के शाहपुर और शाहबाज गांवों में स्थित आरक्षित वन, नाला मैंग्रोव वन और क्रीक मैंग्रोव वन भूमि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *