राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय, देहरादून में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के गरिमामयी कार्यक्रम में सहभागिता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

राष्ट्र सेविका समिति मातृशक्ति में राष्ट्रनिष्ठा, सेवाभाव, संस्कार और संगठन की भावना को सुदृढ़ करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करती आ रही है। नारी की शक्ति, संस्कार और सेवा का संकल्प ही एक सशक्त, समरस एवं समर्थ समाज की आधारशिला है।
ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता सदैव प्रेरणादायी अनुभव प्रदान करती है और समाजहित में सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी, श्रीमती नेहा शर्मा जी, श्रीमती शारदा त्रिपाठी जी सहित सम्मानित मातृशक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

