गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय-विभाग के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षक ही राष्ट्र के चरित्र का निर्माता: गुरुकुल कांगड़ी में शिक्षक दिवस समारोह

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय-विभाग के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने की। उन्होंने कहा – शिक्षक ब्रह्मचारियों के प्राण होते हैं, उनका एक-एक संस्कार जीवनभर चरित्र में झलकता है।

प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने कहा – इन ब्रह्मचारियों पर ही देश का भविष्य टिका है, यही आर्य परम्परा को आगे बढ़ाएंगे।

गुरुकुल कांगड़ी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत मलिक ने कहा – शिक्षक ही समाज की वास्तविक नींव है, गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया और ब्रह्मचारियों ने गुरु-पूजन कर आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *