श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अखाड़े के विद्यार्थियों और सदस्यों ने मालवीय घाट पर गंगा पूजन किया और कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की।

मनोज ठाकुर

कांवड़ नियमों का पालन करें शिवभक्त-पंडित अधीर कौशिक


हरिद्वार, 6 जुलाई। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अखाड़े के विद्यार्थियों और सदस्यों ने मालवीय घाट पर गंगा पूजन किया और कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेला सनातन परंपरांओं को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों से आह्वान किया कि कावंड़ नियमों का पालन करें। बहनों से तिलक कराकर और बड़ों का आशीर्वाद लेकर हरिद्वार आएं।

संकल्प लेकर कांवड़ उठाएं। किसी भी प्रकार का नशा ना करें। यात्रा के दौरान दान पुण्य करें। शुद्ध शाकाहारी वैष्णव भोजन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ ले जाते समय गुलर के पेड़ के नीचे से ना गुजरें। कांवड़ यात्रा पूरी होने के बाद घर पर सत्यनारायण की कथा कराएं। कांवड़ यात्रा के बजाए फिल्मी गीतों बजाने के बजाए धार्मिक भजन करें। इस अवसर पर स्वामी कार्तिक गिरी, आचार्य विष्णु, ऋषि शर्मा, रामकुमार शर्मा, रोहित शर्मा, विष्णु गौड़, संजू अग्रवाल, अमित कुमार, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, यशपाल शर्मा, चमन गिरी, रमेश कुमार, आदि कुमार, प्रदीप कौशिक, रुपेश कौशिक, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *