हादसा: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा!!! एक की मौत एक गंभीर घायल!!
खबर सार:सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थर, स्थानीय युवक की दर्दनाक मौत, नेपाली नागरिक गंभीर घायल!!
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से एक स्थानीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक नेपाली मूल का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और यात्रा मार्ग पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक पहाड़ी से तेज गर्जना के साथ बड़े-बड़े पत्थर नीचे आ गिरे, जिससे आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे।

