‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के फाउंडर अभिनंदन लोढ़ा ने हाल ही में एक रियल एस्टेट समिट में खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए उन्हें रात 3 बजे फोन किया था। यह वाकया साल 2023 का है, जब लोढ़ा ऑस्ट्रेलिया में थे।
लोढ़ा के मुताबिक, बिग बी ने उन्हें मैसेज और कॉल कर कहा, “मैं यूपी से हूं और मुझे अयोध्या जी में जमीन लेनी है।” जब लोढ़ा ने उन्हें 15,000 वर्ग फुट जमीन की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई, तो अमिताभ बच्चन ने बिना किसी देरी के अगले ही दिन पूरी रकम का भुगतान कर डील फाइनल कर दी।
राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या रियल एस्टेट निवेश का एक बड़ा केंद्र बन गया है। अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर और आनंद पंडित जैसी कई अन्य हस्तियां भी अयोध्या के रियल एस्टेट मार्केट में भारी निवेश कर चुकी हैं।

