स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन के अन्तर्गत नशा तस्करो पर ताबडतोड कार्यवाही

कोतवाली रानीपुर

स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन के अन्तर्गत नशा तस्करो पर ताबडतोड कार्यवाही

पुलिस टीम ने 01 नशा तस्कर को 7.22 ग्राम स्मैक सहित दबोचा

पुलिस मुख्यालय स्तर के स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन के अन्तर्गत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशानुसार छापेमारी करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अभियान चलाकर कल दिनांक 24.11.2026 को दौराने चैकिंग सिडकुल बाईपास से कृष्ण कुंज जाने वाले रास्ते से एक नशा तस्कर सोनी को दबोचकर उसके कब्जे से कुल 7.22 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गयी।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह महदूद में किसी अन्जान आदमी से स्मैक खरीदकर स्मैक पीने वाले लोगों को ज्यादा मुनाफे में बेचता है। गिरफ्तार आरोपी सोनी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0स0 421/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आज मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-
सोनी पुत्र बिरमा निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर थाना को0रानीपुर हरिद्वार उम्र- 40 वर्ष

बरामदगी-
कुल 7.22 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *