CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को और धार देते हुए आम नागरिकों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें और महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करने की अपील की है।
ये दो नंबर- 011-24367887 और मोबाइल नंबर 9650394847 अच्छे से नोट कर लें।
क्योंकि दिल्ली पुलिस हो या कोई भी सरकारी दफ्तर, वहां काम करने या कराने के बदले कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो चुप रहने की जरूरत नहीं है।
CBI के मुताबिक, किसी सार्वजनिक अधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग की जाती है या सरकारी काम के बदले अवैध रकम मांगी जाती है, तो इसकी सूचना CBI तक पहुंचाई जा सकती है।
खास तौर पर दिल्ली में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें CBI की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) तक पहुंचाई जा सकती हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता CBI-(ACB Delhi), पहली मंजिल, CBI बिल्डिंग, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड पहुंचा सकते हैं।

