पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत 12वीं पास हैं।

बिहार में मचा सियासी घमासान

बिहार में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी की शिक्षा को सियासी मुद्दा खूब बनाया जाता है। दरअसल, तेज प्रताप कॉलेज ड्रॉप आउट हैं और तेजस्वी यादव स्कूल ड्रॉप आउट। मतलब, उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। अब डिग्री वाला गेंद आरजेडी के पाले में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत 12वीं पास हैं।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई उन्होंने बीच में ही छोड़ दी। ये मामला इसलिए सियासी हो गया है कि जेडीयू के कई सीनियर नेता निशांत को इंजीनियर बताते नहीं थकते थे। इस बात को न तो कभी नीतीश कुमार ने और ना ही निशांत ने कंडेम किया। बिहार विधान परिषद के नॉमिनेशन फॉर्म से ये बात सामने आई है कि निशांत सिर्फ 12वीं पास हैं।

Bihar #NitishKumar #NishantKumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *