उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा 2027 चुनाव की तैयारी विधानसभा प्रभारी किये नियुक्त


उत्तराखंडवासियों के हितार्थ उत्तराखंड क्रान्ति दल की क्षेत्रीय राजनीति ने उत्तराखण्ड के पर्वतीय एवं गैरपर्वतीय युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है|

जिस कारण उत्तराखंड के युवा उत्तराखंड क्रान्ति दल को विधानसभा में भेजकर उक्रांद सरकार बना कर राज्यान्दोलन की अवधारणा का उत्तराखंड के सपने देखने लगे हैं|

हरिद्वार जनपद की उक्रांद संगठनात्मक जिला इकाई के अंतर्गत रानीपुर बी.एच.ई.एल विधानसभा 26 क्षेत्र के युवाओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक उक्रांद केन्द्रीय सलाहकार श्रीमती सरिता पुरोहित की अध्यक्षता में शिवालिक नगर के सामुदायिक केंन्द्र में हुई, जिसमें गत माह विशाल धीमान को विधानसभा 26 रानीपुर बी.एच.ई.एल. क्षेत्र का अध्यक्ष घोषित किया गया था को मनोंनयन पत्र उक्रांद केन्द्रीय सलाहकार श्रीमती सरिता पुरोहित ने प्रदान किया| साथ ही विशाल धीमान ने भी अपनी कार्यकारिणी के आठ पदाधिकारियों की भी घोषणा करी जिसमें राजकुमार उपाध्यक्ष, प्रियम पाठक महामंत्री, अर्जुन बत्रा, मुकुल वर्मा और केशव सेठ मंत्री, संजय संगठन मंत्री, अनुज कान्त कोषाध्यक्ष एवं सिद्धार्थ पाठक मीडिया प्रभारी आदि को प्रभार सौंपे गए|

विधानसभा 26 रानीपुर बी.एच.ई.एल. अध्यक्ष विशाल धीमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखण्ड को बने 26 वर्ष पुरे होने जा रहे हैं राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की सरकारों के चलते उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अवधारणा मूर्त रूप नहीं ले सकी है, इसलिए हम युवाओं का दायित्व है कि जिन कारणों से उक्रांद परोधाओं ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन किया राज्य प्राप्ति बाद उन कारणों का निराकरण हेतु उत्तराखंड क्रान्ति दल की बहुमत से सरकार बनाने के लिए उक्रांद के लिए जनमत व वोट संग्रहित करें|

उक्रांद केन्द्रीय सलाहकार श्रीमती सरिता पुरोहित ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से युवाओं ने उत्तराखंड क्रान्ति दल में विश्वाश जताया जा रहा है, लगता है कि अब वह दिन दूर नहीं है कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की जो वजहें रही हैं उनका निराकरण होकर रहेगा अर्थात उक्रांद की सरकार बनेगी और उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अवधारणा अपना स्वरूप लेगी तब दूसरा चरण पूर्ण होगा|

इस बैठक में सरिता पुरोहित, रवीन्द्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, विशाल धीमान ने अपने संबोधन किया| अनुज बत्रा, उत्कर्ष कुमार, हरजन सिंह, निक्कू, सिद्धार्थ पाठक, प्रियांश पाठक, केशव सेठ, युगल किशोर मिश्रा, अनुज कान्त, मुकुल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, हरीश कुमार, महेन्द्र सिंह बिष्ट, आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *