जिला मजिस्ट्रेट के आदेश जारी होते ही झबरेड़ा पुलिस ने की जिला बदर की कार्रवाई

मनोज ठाकुर

कोतवाली झबरेड़ा

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत झबरेड़ा पुलिस की अपराधियों पर लगातार कार्रवाई

आदतन गौकशी के अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर नदीम को 01 माह के लिए किया गया जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश जारी होते ही झबरेड़ा पुलिस ने की जिला बदर की कार्रवाई

निर्धारित अवधि में जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई जारी

आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा के नेतृत्व में झबरेड़ा पुलिस द्वारा आदतन गौकशी के अपराध में संलिप्त गुंडा व्यक्ति एवं हिस्ट्रीशीटर नदीम के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किए जाने हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट जनपद हरिद्वार द्वारा अभियुक्त नदीम को 01 माह की अवधि के लिए जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए गए।

मजिस्ट्रेट के आदेश प्राप्त होते ही कोतवाली झबरेड़ा पुलिस द्वारा संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस द्वारा जिला बदर किए गए अभियुक्त को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी गई है। उसे स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि निर्धारित एक माह की अवधि के दौरान जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

जिला बदर किया गया अभियुक्त
नदीम पुत्र सलीम, निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक नीरज रावत
  2. हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *