महिला दरोगा ने खाकी को किया शर्मसार, वर्दी की आड़ में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर रही थी धन उगाही; मेरठ SSP ने लिया एक्शन!
दरअसल, मेरठ में 2023 बैच की महिला दरोगा अनु का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर उसे एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पूरी घटना रविवार की है जब महिला दरोगा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला दरोगा के खिलाफ ये एक्शन हुआ है।
महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। 2023 बैच की दरोगा है। मेरठ में पहले रोहटा थाने पर तैनात रही इसके बाद ब्रहमपुरी थाने में उसकी तैनाती रही है। ब्रहमपुरी थाने से ही महिला दरोगा को एसएसपी ऑफिस में भेजा गया था। इस समय वो एसएसपी ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात थी यहीं से उसे निलंबित किया गया है।
पुलिस विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। मामले ने पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ा दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर महिला दरोगा का एकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक यूट्यूबर ने महिला दारोगा के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर शिकायत करते हुए वीडियो जारी किया था। आरोप है कि दारोगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आती थीं और लाइव के दौरान उनके पास क्यूआर कोड भी रखा रहता था। इसी बीच उनसे संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।
एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी पड़ताल कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महिला दारोगा का आचरण विभाग की सोशल मीडिया पालिसी का उल्लंघन का है। पद पर रहते हुए ऐसा आचरण व वीडियो बनाना व उनका इंटरनेट पर प्रसारण करना गलत है। उन्हें निलंबित किया गया है। महिला दारोगा की इंस्टाग्राम यूट्यूब चैनल की जांच की जा रही है।
वहीं सोशल मीडिया से वो वाला आपत्तिजनक वीडियो हटवा दिया गया है, साथ ही महिला दरोगा का अकाउंट डिलीट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक यूट्यूबर ने महिला दारोगा के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर शिकायत करते हुए वीडियो जारी किया था। आरोप है कि दारोगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आती थीं और लाइव के दौरान उनके पास क्यूआर कोड भी रखा रहता था। इसी बीच उनसे संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।

