भारतीय किसान यूनियन टिकेत जी चिंतन अधिवेशन में पानी को लेकर अधिकारियों से टकराव अधिकारियों द्वारा दिया गया समाधान का आश्वासन

मनोज ठाकुर

भारतीय किसान यूनियन टिकेत् जी को जल निगम कार्यालय हरिद्वार में क्यों लगाना पड़ा ताला
भारतीय किसान यूनियन टिकेत का अधिवेशन 15 तारीख से लेकर 18 तारीख तक वीआईपी घाट हरिद्वार में होने वाला है जिसमें लाखों की संख्या में किसान हरिद्वार में इकट्ठे होकर अपने संगठन के चिंतिर शिविर में चर्चा करेंगे इसके लिए भारतीय किसान यूनियन टिकेत के द्वारा सिटी में स्टेट के माध्यम से व्यवस्था हेतु चिट्ठी भी जारी कर दी गई थी परंतु जल निगम की लापरवाही के कारण किसान यूनियन के नेताओं के द्वारा जल निगम कार्यालय नगर निगम हरिद्वार में पहुंचकर नारेबाजी की ओर कार्यालय बंद कर ताला लगाना पड़ा गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा बताया गया कि कल से हमारे शिविर में पानी का टैंकर ने भिजवाया गया जिसके कारण गर्मी में हमारे किसान परेशान है और अधिकारी फोन स्विच ऑफ कर लिया और कोई जवाब नहीं दे रही है इसके कारण हमको कार्यालय जाकर धरना प्रदर्शन देना पड़ा यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोपहर बाद हम सड़कों को भी जाम किया जाएगा इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

अधिशासी अभियंता जलकल विभाग हरिद्वार द्वारा बताया गया कि कल सोमवती अमावस पर काफी भीड़ होने के कारण रास्ता जाम होने के कारण टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाएा था आज सुबह हमारे द्वारा टैंकर पानी का किसान शिविर में पहुंचा दिया गया था उसके बावजूद भी किसानों की मांग अधिक होने के कारण उनकी व्यवस्था की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *