जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार के अंतर्गत संचालित कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सतत उत्कृष्ट कार्य करते हुए 19 वर्ष पूर्ण करना अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है।

कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar के 19 वर्ष एवं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के 21 वर्ष पूर्ण होने पर गरिमामय आयोजन

जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार के अंतर्गत संचालित कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सतत उत्कृष्ट कार्य करते हुए 19 वर्ष पूर्ण करना अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है।

साथ ही, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में 21 वर्षों की सफल, समर्पित एवं प्रेरणादायक यात्रा पूर्ण करना पूरे जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस प्रतिष्ठित संस्थान की नींव उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं “विकास पुरुष” श्रद्धेय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के कर-कमलों द्वारा 22 अप्रैल 2005 को रखी गई थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व का मूल उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं खेलों के माध्यम से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना था। उनके इसी विजन को साकार करते हुए सर्वप्रथम कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar की स्थापना की गई, जो आज हजारों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बन चुका है।

आज इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों में सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) के माध्यम से प्रशिक्षित विद्यार्थी हरिद्वार के प्रमुख विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर समाज निर्माण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

संस्थान द्वारा NSDC से संबद्ध होकर समय-समय पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। विशेष रूप से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की भावना के अनुरूप नारायण निःशुल्क संस्थान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्थान में खेल गतिविधियों— ताइक्वांडो, क्रिकेट, बास्केटबॉल एवं पिकलबॉल—का भी सफल संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के राष्ट्रीय महासचिव श्री पुरुषोत्तम गोयल जी ने अपने संदेश में कहा—
“कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar द्वारा शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। श्री अरुण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के दूरदर्शी विचारों को साकार करते हुए युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि संस्था भविष्य में भी नवाचारों एवं नई योजनाओं के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।”

साथ ही, हरिद्वार यूनिट के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौहान जी, सचिव श्री सुखबीर सिंह जी एवं समस्त टीम को उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्यों हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

वहीं, संस्था की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी जी ने दिल्ली से फोन के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“पिछले 19 वर्षों से कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। श्री अरुण शर्मा, श्री विभोर चौधरी एवं उनकी पूरी टीम ने जिस समर्पण के साथ युवाओं को दिशा प्रदान की है, वह सराहनीय है। मैं संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

इस अवसर पर केंद्र में छात्र-छात्राओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू हरिद्वार यूनिट से अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौहान जी, सचिव श्री सुखबीर सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar की ओर से श्री अरुण शर्मा (केंद्र संचालक), श्री विभोर चौधरी (सेंटर हेड), सुश्री कमलप्रीत कौर (को-ऑर्डिनेटर), सोनम बिश्नोई, जहावनी शर्मा, जयश्री शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों— विद्वांश, आंचल, रेनुका, मुस्कान, कोमल, गौरव, हर्षित, विशारद, शिवम, नेहा आदि—ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया।

अंत में, सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *