उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक साधारण किसान परिवार से आने वाली निधि ने यूपीपीएससी (UPPSC) 2023 परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल कर एसडीएम का पद प्राप्त किया है। हाल ही में उन्हें गाजीपुर में तैनाती मिली है।

निधि की शुरुआती शिक्षा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से हुई। 2021 में मुरादाबाद से बीएससी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। शुरुआत में यूपीएससी (UPSC) प्रीलिम्स परीक्षा में असफलता मिलने पर उन्हें गहरी निराशा हुई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपना पूरा ध्यान यूपीपीएससी पर केंद्रित किया और हिंदी माध्यम से अपने पहले ही प्रयास में एसडीएम का पद हासिल कर लिया।

उनकी इस उपलब्धि के लिए हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने लखनऊ में आयोजित ‘निपुण भारत मिशन’ कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। कभी सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने वाली निधि अब ग्रासरूट (जमीनी) स्तर पर काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *