फर्जी रॉयल्टी के खेल पर बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार


फर्जी रॉयल्टी के खेल पर बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/बेहट। अवैध खनन और उपखनिज परिवहन में फर्जी रॉयल्टी प्रपत्रों के इस्तेमाल का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।

बेहट पुलिस ने इस सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर, सीपीयू, फर्जी रॉयल्टी पर्चियां और कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी परिवहन प्रपत्र तैयार कर उन्हें असली रॉयल्टी की तरह इस्तेमाल करता था। इन दस्तावेजों के सहारे सैंडस्टोन और क्वार्टजाइट गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मामले में 1 जुलाई 2026 को खान निरीक्षक अभिलाष चौबे की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई थी। इस प्रकरण में पुलिस पहले तसव्वर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मोबीन उर्फ चम्पत और प्रवेज को नहर मलकपुर रोड से दबोच लिया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लेनोवो लैपटॉप, कैनन प्रिंटर, एलजी एलईडी, डेल सीपीयू, माइक्रोटेक यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, 5 बिना छपे फर्जी रॉयल्टी प्रपत्र, 2 वाहनों के फर्जी उपखनिज परिवहन प्रपत्र, 110 बिना छपी रॉयल्टी पर्चियां और ब्रेजा कार नंबर UP-15 DB-7645 बरामद की है। पुलिस ने ब्रेजा कार को सीज कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ फर्जी कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे पूरे नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि फर्जी रॉयल्टी तैयार करने, अवैध खनन कराने और उपखनिज परिवहन में किन-किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय के निर्णय के बाद ही मानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *