अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी किया प्रणपत्र, जानिए अखिलेश यादव ने जनता से किए कौन-कौन से वादे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र / प्रणपत्र जारी कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और पीडीए वर्ग के लिए कई बड़े वादे किए हैं।

युवा और शिक्षा पर वादे
- पात्र युवाओं को सुरक्षित नौकरी देने का वादा
- पेपर लीक रोकने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली लाई जाएगी
- ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये महीना भत्ता
- पुलिस एवं अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर रोजगार
- बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक स्कूल दोबारा खोले जाएंगे
- सरकारी स्कूलों में Wi-Fi की सुविधा दी जाएगी
सामाजिक न्याय पर बड़े वादे
- आरक्षित विद्यार्थियों की फीस सरकार देगी
- समाजवादी कैंटीन में 5 रुपये में मिलेगा भोजन
- बुजुर्ग महिला कारीगरों को 40 हजार रुपये पेंशन
- 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित एवं पीडीए के लिए 50 फीसदी आरक्षण
- प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष तौर पर हेल्पलाइन बनेगी
बिजली और स्वास्थ्य पर वादे
- घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक फ्री बिजली
- रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1.5 लाख करोड़ की व्यवस्था
- पीडीए और गरीब नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज
- 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे
- डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिक स्टाफ की भर्तियां की जाएंगी
सपा का कहना है कि यह प्रणपत्र जनता की जरूरतों, युवाओं के भविष्य और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

