पश्चिम उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खनन माफिया का हुआ बुरा हाल पूर्व MLC हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर चला प्रशासन का ‘नीलामी चक्र’, बेहट तहसील में करोड़ों की बोली से मची हलचल!!

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपना वजूद बनाने वाले हाजी इकबाल के नाम से चर्चित पूर्व एमएलसी बसपा नेता जिसके नाम से पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोगों को डर लगता था आज उसकी संपत्ति पर प्रशासन के द्वारा नीलामी हो रही समय समय की बातें है

पूर्व MLC हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर चला प्रशासन का ‘नीलामी चक्र’, बेहट तहसील में करोड़ों की बोली से मची हलचल!!

आम की फसल और बाग बाहर नीलामी में दूर-दराज़ से पहुंचे बोलीदाता, कई संपत्तियों पर लगी लाखों की सबसे ऊंची बोली!

बेहट/सहारनपुर

तहसील बेहट परिसर में आज पूर्व MLC हाजी इकबाल की कुर्क की गई संपत्तियों की बाग बाहर (आम की फसल) नीलामी को लेकर भारी हलचल देखने को मिली।

प्रशासन की मौजूदगी में हुई नीलामी प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और कई संपत्तियों पर लाखों रुपये की बोली लगी।

बताया जा रहा है कि शाहपुर गाड़ा रकबे की बाग बाहर नीलामी में अब्दुल जब्बार ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए 4 लाख 35 हजार रुपये में ठेका अपने नाम कराया।

वहीं शाहपुर गाड़ा की ही कुर्क नई संपत्ति की नीलामी भी अब्दुल जब्बार के नाम 22 लाख 15 हजार रुपये में छोड़ी गई।इसके अलावा अलीअकबरपुर रकबे की संपत्ति की सबसे बड़ी बोली 40 लाख रुपये रही, जिसे आनंद चौहान ने अपने नाम किया। यह नीलामी पूरे दिन चर्चा का केंद्र बनी रही!मिर्जापुर पोल रकबे की संपत्ति 13 लाख रुपये में सोनू के नाम गई, जबकि रोशनपुर पेलो की बाग बाहर नीलामी 27 हजार रुपये में जनेश्वर के नाम छोड़ी गई! अन्य कई संपत्तियों की भी नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई!नीलामी के दौरान तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया!मौके पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, कई लेखपाल सहित प्रशासनिक टीम मौजूद रही। वहीं बड़ी संख्या में बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी बोली प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *