अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी को लेकर एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही जो कहा, उसके कारण वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी को लेकर एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही जो कहा, उसके कारण वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। अनुपम खेर ने राम मंदिर चोरी को ‘मामूली चीज’ बताया और उसे डिफेंड करने के लिए मुगलों का उदाहरण दे दिया। उन्होंने कहा कि मुगलों द्वारा देश से लूटी गई संपत्ति की तुलना में 2-7 करोड़ रुपये की अनियमितता कुछ भी नहीं हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि इतिहास में हिंदुओं पर जो अत्याचार हुए, मंदिरों को जो तोड़ा गया, वो राम मंदिर की चोरी से बड़ा मामला है। वह बोले, ‘लूट मची थी, जब यहां से बहुत सारे मुगल बादशाह आए, और यहां से हर मंदिर से चीज उठा के चले गए। लूट मची थी तब, जब महिलाओं के साथ मंदिर परिसर में बलात्कार किया गया। वो तो बहुत बड़ी प्रॉब्लम थी। अगर हम उससे उबर सकते हैं, तो फिर ये चोरी की बात को बहुत छोटी चीज है।’ अब राम मंदिर चोरी पर दिए इसी बयान को लेकर अनुपम खेर निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *