मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा मैया की विधिवत पूजा अर्चना कर गंगा आरती की।

मनोज ठाकुर

👇


❇️अर्ध कुंभ मेला 2027 – हरिद्वार❇️

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा मैया की विधिवत पूजा अर्चना कर गंगा आरती की।

मुख्यमंत्री ने अर्ध कुंभ मेला 2027 के भव्य, दिव्य, निर्विघ्न और निरापद रूप से सम्पन्न होने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का संकल्प है कि 2027 का अर्ध कुंभ ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बने।

इस अवसर पर उनके साथ मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य, स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और मेला अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से मां गंगा की आरती में भाग लिया। हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने।

स्थान: हरकी पैड़ी, हरिद्वार

PushkarSinghDhami #ArdhKumbh2027 #KumbhMela2027 #Haridwar #HarkiPaidi #GangaAarti #Uttarakhand #CMUttarakhand #MelaAdhikariSonikaSingh #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *