उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भारतीय मुद्रा की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भारतीय मुद्रा की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है।

जहां प्रशासन की टीम ने एक स्टेशनरी कारोबारी के घर और दुकान पर छापा मारकर 10 और 5 रुपये के करीब 50 क्विटंल से अधिक भारतीय मुद्रा के सिक्के बरामद किए हैं। जिनकी अनुमति कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक की है।

स्टेशनरी कारोबारी के घर और दुकान से प्रशासन ने करीब 106 कट्टों में 10 और 5 रुपए के सिक्के बरामद किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गली निवासी एक स्टेशनरी कारोबारी रवि कुमार पुत्र अनूप कुमार के घर और दुकान पर प्रशासनिक टीम द्वारा छापेमारी की गई है।

जहां शनिवार शाम को एसडीएम सदर राजबहादुर और नायब तहसीलदार शिवकुमार ने पुलिस टीम के साथ स्टेशनरी कारोबारी के घर और दुकान पर छापेमारी करते हुए करीब 50 क्विटंल से अधिक के 10 और 5 रुपये के सिक्के बरामद किए। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, स्टेशनरी कारोबारी मौके से भाग जाने में कामयाब रहा है।

प्रशासनिक टीम की अचानक छापेमार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। टीम ने स्टेशनरी कारोबारी के घर और दुकान से 60 किलोग्राम के करीब 106 कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने इन कट्टों की तुलाई कराकर टेंपो में लादकर अपने साथ ले गई हैं। प्रशासनिक टीम अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा के सिक्के स्टेशनरी कारोबारी ने आखिर किस मकसद से इक्कठा कर अपने घर रखे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *