पंजाब के मोहाली में ईडी की रेड के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब नौवीं मंजिल से नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए।
मामला खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी का है, जहां कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी ने छापा मारा था। बताया जा रहा है कि फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोहल से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैग गिरते ही 500-500 रुपये के नोट परिसर में बिखर गए। सूत्रों के अनुसार बैगों से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं, हालांकि ईडी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

