उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ा गांव में स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ा गांव में स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं।

बोर्ड लगाकर अपील की गई है कि मंदिर में प्रवेश करते समय छोटे या आधुनिक पश्चिमी परिधान जैसे हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट और जींस-टॉप से परहेज करें। शालीन वस्त्रों में आने की अपील की गई। महिलाओं और बालिकाओं से कहा गया है कि सिर ढककर ही मंदिर परिसर में प्रवेश करें।

मंदिर प्रबंधन समिति का कहना है कि यह कदम सामाजिक मर्यादा, धार्मिक अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। साथ ही कहा कि बोर्ड पर लिखे संदेश का मकसद किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर रोक लगाना नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल की गरिमा और पवित्रता को बनाए रखना है। इस निर्णय को लेकर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने भी समर्थन किया ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *