मनोज ठाकुर
गंगा न्यूज़ 24 ब्रेकिंग – हरिद्वार
हरिद्वार के प्रसिद्ध आमात्रा रिसोर्ट में ईवी चार्जिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन
हरिद्वार के प्रसिद्ध रिसोर्ट आमात्रा में आज ईवी चार्जिंग मशीन का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन गंगा न्यूज़ 24 के संपादक कुलदीप शर्मा और रिसोर्ट के जीएम राहुल ठाकुर के द्वारा फीता काटकर किया गया।
रिसोर्ट प्रबंधन ने बताया कि आमात्रा हरिद्वार का पहला ऐसा रिसोर्ट है जहां यात्रियों की सुविधा के लिए ईवी चार्जिंग की आधुनिक सुविधा शुरू की गई है। अब इलेक्ट्रिक वाहन से आने वाले पर्यटकों को चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
इस अवसर पर आमात्रा रिसोर्ट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। रिसोर्ट स्टाफ और शेफ टीम ने तालियों के साथ इस नई पहल का स्वागत किया।
पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

