डॉलर के मुकाबले में रुपया लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. बुधवार को रुपए में 39 पैसे की गिरावट देखने को मिली और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.83 (अस्थायी) पर बंद हुआ. इसकी वजह यह थी कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता ने पश्चिम एशिया में संघर्ष कम होने की उम्मीदों को खत्म कर दिया और कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल ला दिया. फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि घरेलू शेयर बाज़ारों में ज़ोरदार बिकवाली और विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने का दबाव भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा

