पंचायत राज मंत्री मान्य मदन कौशिक जी के द्वारा विधानसभा सभागार में ली पंचायत राज अधिकारियों की मीटिंग दिए कड़े निर्देश

मनोज ठाकुर

आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की।

उत्तराखंड प्रदेश की 7817 ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक ब्लॉक में 5 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में ड्रेनेज, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जहां पंचायत भवन नहीं हैं, वहां निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ हों तथा पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए, इस पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर विशेष सचिव पंचायतीराज श्री पराग मधुकर धकाते जी, निदेशक सुश्री निधि यादव जी, अपर सचिव श्री श्याम सिंह जी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *