21 ट्रेनी #IAS अफसरों को जिलों में मिली पोस्टिंग…
नकुड़ क्षेत्र के नठोड़ी गांव की कोमल पूनिया को मिला इटावा जनपद,शक्ति दुबे को मिला मुरादाबाद।
यूपी में 2025 बैच के 21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है। ये सभी अफसर मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से ट्रेनिंग लेने के बाद अब जॉइनिंग करेंगे।
ये अफसर जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस बारे में पत्र जारी किया।
इसके अनुसार, 17 अप्रैल को साल- 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा। इसके बाद इनको जिलों में तैनात किया जाएगा। वहां उनकी क्षमता और योग्यता का परीक्षण होगा। इसके आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय की जाएगी।
बता दे कि नकुड़ क्षेत्र के नठौड़ी गांव की रहने वाली कोमल पुनिया ने #UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर छठी AIR 6 रैंक हासिल की है। किसान रणवीर पुनिया की बेटी कोमल ने पहले प्रयास में 474वीं रैंक के साथ आईपीएस #IPS सेवा हासिल की थी और ट्रेनिंग के दौरान अपनी मेहनत से दोबारा परीक्षा देकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की थी।

