
अपने हरिद्वार संसदीय क्षेत्र स्थित रुड़की के ॐ विश्वविद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत सुभाष नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
ओम विश्वविद्यालय पहुंचने पर नवयुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप पत्र जी द्वारा किया गया स्वागत

इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत एवं सार्थक संवाद हुआ, जिसमें संगठन की मूल विचारधारा, ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना, अंत्योदय के सिद्धांत तथा एक कार्यकर्ता की भूमिका और जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हम सभी के लिए पथप्रदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने के अपने संकल्प को साकार कर सकते हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की दूरदर्शी सोच एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास के लाभ सुनिश्चित हो रहे हैं, जो अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और अंत्योदय का संकल्प, यही विकसित भारत की आधारशिला है।

