मनोज ठाकुर
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सनातन धर्म की छवि बिगाड़ने वाले फर्जी साधुओं के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कालनेमि अभियान चलाने का ऐलान भी कर दिया है,
इस मुहिम के तहत उन लोगों को अखाड़ों और संत समाज से बाहर किया जाएगा, जो भगवा चोला ओढ़कर मर्यादाएं तोड़ रहे हैं, परिषद ने साफ कर दिया है कि साधु का काम जप-तप करना है, गृहस्थ जीवन जीना या परिवार पालना नहीं।
बहुत से संत साधु के वश में माफिया गिरी कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी कुछ मामले हमारे संज्ञा में आये है अखाड़ा परिषद
कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई हो रही है ऐसे काल नमयो को बक्सा नहीं जाएगा महंत रविंद्रपुर जी महाराज
आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की पवित्रता बनाए रखने के लिए अब सुरक्षा और पहचान के कड़े नियम लागू होंगे महंत रविंद्रपुरी के मुताबिक, अब हर भगवाधारी को अपनी पहचान साबित करनी होगी। सिंहस्थ में आने वाले हर साधु के पास अपना आधार कार्ड होना जरूरी होगा महंत ने यह भी कहा कि संबंधित अखाड़े द्वारा जारी किया गया आधिकारिक पहचान पत्र साथ रखना होगा बिना पहचान वाले संदिग्ध लोगों की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।

