जनपद सहारनपुर से विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान द्वारा सदन में अवैध खनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाते कार्रवाई शुरू कर दिए हैं

Big Breaking News

सहारनपुर में अवैध खनन पर शासन सख्त, बरथा खनन जोन में लखनऊ से पहुंची जांच टीमें

स्टोन क्रेशरों की सघन जांच से मचा हड़कंप, रवन्नों और अभिलेखों की हुई गहन पड़ताल

बेहट/सहारनपुर।
जनपद सहारनपुर से विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान द्वारा सदन में अवैध खनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ से आई विशेष जांच टीमें बेहट तहसील के बरथा खनन जोन में पहुंचीं।

जांच टीमों के पहुंचते ही पूरे खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्टोन क्रेशरों की सघन जांच शुरू होते ही खनन कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। टीमों द्वारा स्टॉक रजिस्टर, खनन अभिलेख, परिवहन प्रपत्रों के साथ-साथ ई-रवन्ना (परिवहन पास) की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान विशेष रूप से दूसरे प्रदेशों से मंगाई गई खनन सामग्री की वैधता, स्रोत और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई, जो जांच का प्रमुख केंद्र बिंदु रही। इस दौरान कुछ स्टोन क्रेशरों में अनियमितताएं पाए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं, जिससे खनन कारोबार से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

टीमों ने कई इकाइयों के दस्तावेज खंगालने के साथ-साथ मौके पर भौतिक सत्यापन भी किया। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आई यह विशेष जांच टीम पिछले कई दिनों से सहारनपुर में डेरा डाले हुए है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन से जुड़े मामलों की गहराई से जांच कर रही है। जांच आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया

चर्चित स्टोन क्रेशरों की जांच में रिकॉर्ड मिले सही, टीम ने की प्रशंसा

बेहट (सहारनपुर)।
शनिवार को बरथा खनन जोन में जांच के लिए पहुंची दो टीमों ने क्षेत्र के चर्चित मिष्ठी स्टोन क्रेशर एवं भगवती स्टोन क्रेशर की भी गहन जांच की। जांच के दौरान दोनों स्टोन क्रेशरों के स्टॉक रजिस्टर, खनन एवं परिवहन से जुड़े सभी रिकॉर्ड सही पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि उक्त स्टोन क्रेशर शासन को सबसे अधिक राजस्व देने वालों में शामिल हैं। सभी दस्तावेजों के सही पाए जाने पर जांच टीम ने मिष्ठी एवं भगवती स्टोन क्रेशर के संचालकों की प्रशंसा भी की।

टीमों ने इनके अलावा अन्य कई स्टोन क्रेशरों की भी जांच की है। फिलहाल जांच टीम खनन जोन में मौजूद है और जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं कुछ अन्य स्टोन क्रेशरों में अनियमितताएं पाए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे खनन कारोबारियों में हड़कंप बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *