हरिद्वार • 13 अक्टूबर 2026
बाबा हठयोगी ने परमजीत कौर पर लगाए गंभीर आरोप
तीन बीघा जमीन बिल्डर को देने का दावा, फर्जी ट्रस्ट बनाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी
हरिद्वार। अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्वयं को ट्रस्ट का अध्यक्ष बताने वाले बाबा हठयोगी ने प्रबंधक परमजीत कौर पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस क्लब हरिद्वार में स्वामी रामविशाल दास और अन्य संतों के साथ प्रेसवार्ता में कहा – फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति खुर्द-बुर्द करने की कोशिश हो रही है।
- तीन बीघा जमीन बिल्डर अजय कुमार को देने का दावा
- रेस्टोरेंट खोलने और जमीन बेचने के आरोप
- 1913 में मैडम ईस्टर फ्रीड द्वारा अध्यक्ष बनाए जाने का दावा

