उत्तराखंड में 10 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, हरिद्वार में ADM बदले
देहरादून। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 ने 27 नवम्बर 2026 को 10 IAS और PCS अधिकारियों के स्थानांतरण / तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से जारी हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बड़े बदलाव – नैनीताल और अल्मोड़ा में नए DM
- ललित मोहन रयाल, IAS-2011 – जिलाधिकारी नैनीताल से हटाकर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग + अपर सचिव-मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन बनाए गए।
- अंशुल सिंह, IAS-2018 – जिलाधिकारी अल्मोड़ा से जिलाधिकारी, नैनीताल बनाए गए।
- दीप्ति सिंह, IAS-2017 – निदेशक, खेल युवा कल्याण से जिलाधिकारी, अल्मोड़ा बनाई गईं।
- निधि यादव, IAS-2017 – अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण से अपर सचिव-खेल एवं युवा कल्याण + निदेशक-खेल, युवा कल्याण बनाई गईं।
- विनीत तोमर, IAS-2014 – प्रबन्ध निदेशक, कुमाऊं मण्डल विकास निगम के साथ अब उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार भी मिलेगा।
हरिद्वार पर असर – 3 ADM बदले
अधिकारी पहले अब
कृष्ण कुमार मिश्र, PCS अपर जिलाधिकारी, देहरादून अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार
पंकज कुमार उपाध्याय, PCS अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार
वैभव गुप्ता, PCS अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार अपर जिलाधिकारी, देहरादून
कुंभ मेला-2027 से ठीक पहले हरिद्वार में ADM स्तर पर यह फेरबदल अहम माना जा रहा है।
अन्य तबादले
- सीमा विश्वकर्मा, PCS – डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा / नगर आयुक्त-नगर निगम अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल
- सुधीर कुमार, PCS – डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा
आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने अवमुक्त के वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार में तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएंगे।

