हरिद्वार से 13 इंस्पेक्टरों का तबादला, बिष्ट, सकलानी, भंडारी, राणा, रावत हुए रवाना, अब नए कोतवाल संभालेंगे चार्ज
हरिद्वार। हरिद्वार जिले से 13 इंस्पेक्टरों का तबादला दूसरे जनपदों में हो गया है। सोमवार को सभी को पुलिस कार्यालय से विदाई दी गई।
स्थानांतरण पर रवाना होने से पूर्व निरीक्षकों ने अधिकारियों से भेंट की। अब इनके स्थान पर दूसरे इंस्पेक्टरों को कोतवाली की कमान सौंपी जाएगी। जनपद में तैनात इंस्पेक्टरों को जल्द ही चार्ज मिलेगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात निरीक्षकों का स्थानांतरण अलग-अलग जनपदों में किया गया है। नवीन तैनाती के लिए रिलीव करने से पूर्व स्थानांतरित निरीक्षकों हेतु विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी को बधाई दी गई।

उक्त कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षकों को स्थानांतरण के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्थानांतरित हुए निरीक्षक –
निरीक्षक का नाम कहाँ से – कहाँ
राम किशोर सकलानी हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
नरेन्द्र सिंह बिष्ट हरिद्वार से चमोली
मनीष उपाध्याय हरिद्वार से टिहरी
मनोहर सिंह हरिद्वार से देहरादून
दिग्पाल कोहली हरिद्वार से उत्तरकाशी
शान्ति कुमार हरिद्वार से देहरादून
कमल मोहन सिंह हरिद्वार से देहरादून
गोविन्द कुमार हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
देवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार से उत्तरकाशी
विरेन्द्र चन्द्र रमोला हरिद्वार से देहरादून
प्रदीप बिष्ट हरिद्वार से टिहरी
कुन्दन सिंह राणा हरिद्वार से देहरादून
जहांगीर अली हरिद्वार से उत्तरकाशी
#Haridwar #HaridwarPolice #Transfer #InspectorTransfer #UttarakhandPolice #BreakingNews #GangaNews24

