राजपुर थाने पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता, योगिता भयाना का बड़ा वार: “निजी चैट क्यों लीक हुई? VIP और दोषियों को बचाने की कोशिश!”
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड थाने से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ FIR दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे।
एक तरफ बेटी खो चुके माता-पिता हैं, जो सम्मान और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ निजी चैट्स सार्वजनिक होने और चरित्रहनन के गंभीर आरोपों ने माहौल गरमा दिया है।
अंकिता की मां की मांग –
अंकिता की मां ने विनोद आर्य के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग करते हुए कहा कि दिवंगत बेटी की निजी चैट्स बाहर आना बेहद पीड़ादायक और निंदनीय है।
पिता ने कहा – “चरित्रहनन क्यों?”
अंकिता के पिता ने कहा कि जो बेटी अब इस दुनिया में रही ही नहीं, उसका चरित्रहनन आखिर क्यों किया जा रहा है। उन्होंने विनोद आर्य व उनके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
योगिता भयाना का आरोप –
एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने आरोप लगाया कि चैट को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, दोषियों और कथित VIP को बचाने की कोशिश हो रही है, और पीड़ित माता-पिता को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने संबंधित अधिवक्ता पर कार्रवाई, बार लाइसेंस रद्द करने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय अदालत में बात रखने की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की लड़ाई अभी भी जारी है। परिजन लगातार VIP का नाम सामने लाने और पूरी जांच की मांग कर रहे हैं। अब निजी चैट लीक होने के आरोपों ने इस मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#AnkitaBhandari #Dehradun #RajpurPoliceStation #YogitaBhayana #UttarakhandNews #JusticeForAnkitaBhandari #BreakingNews #GangaNews24

