खबर – हरिद्वार तक दौड़ेगी मेट्रो, 150 KM कॉरिडोर का सर्वे शुरू
हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत रैपिड ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। NCRTC ने करीब 150 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के लिए प्राथमिक सर्वे शुरू कर दिया है।
रूट – मोदीपुरम (मेरठ) से दौराला, खतौली, मुजफ्फरनगर, रुड़की होते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश तक।
दूसरा विकल्प – मोदीनगर से गंगनहर पटरी के किनारे-किनारे सीधे रुड़की-हरिद्वार तक।
फायदा – दिल्ली से हरिद्वार का 5-6 घंटे का सफर घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगा। कांवड़, कुंभ और गंगा स्नान के समय जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
स्टेज – अभी सिर्फ सर्वे चल रहा है। अंतिम रूट DPR के बाद तय होगा।
#Haridwar #Roorkee #NamoBharat #Metro #GangaNews24

