प्रेस विज्ञप्ति – भूतपूर्व संगठन, हरिद्वार शाखा
दिवंगत सब इंस्पेक्टर श्री कृपाल सिंह गोसाई जी को नम आंखों से अंतिम विदाई
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के भूतपूर्व सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी) श्री कृपाल सिंह गोसाई जी, निवासी हरिद्वार के आकस्मिक निधन के पश्चात आज कनखल श्मशान घाट पर उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
यह संपूर्ण गरिमामयी अंतिम क्रिया भूतपूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन हरिद्वार एवं ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष श्री रूपचंद आजाद, एडवोकेट श्री हिम्मत सिंह नेगी, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ श्री धर्मपाल सिंह द्वारा की गई तत्काल पहल और कुशल समन्वय के परिणाम स्वरूप संभव हो सकी।
CISF यूनिट BHEL हरिद्वार से रिजर्व इंस्पेक्टर श्री हरेंद्र सिंह जी अपनी टीम के साथ अंतिम विदाई देने पहुंचे और महानिदेशक की ओर से शोक पत्र शोक संतप्त परिवार को दिया।
ॐ शांति 🙏
📍 कनखल, हरिद्वार | 11 नवंबर 2026
Shraddhanjali #CISF #Haridwar #GangaNews24
दिवंगत सब इंस्पेक्टर श्री कृपाल सिंह गोसाई जी को नम आंखों से अंतिम विदाई

