हरिद्वार ब्रेकिंग | प्रेस क्लब हरिद्वार | 16 सितम्बर 2026 | GANGA NEWS 24 OFFICIAL
सरकारी जमीनों को निजी हाथों में देने पर कांग्रेस का हमला – 1200 एकड़ भूमि पर सवाल
प्रेस क्लब हरिद्वार में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस वार्ता कर धामी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।
मुख्य आरोप:
- UIIIDB के जरिए 1200 एकड़ सरकारी भूमि को PPP मॉडल और लंबी लीज पर निजी कंपनियों को देने की तैयारी
- जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट (142 एकड़) को 15 साल के लिए 1 करोड़ सालाना पर निजी संचालक को देना – ADB के करोड़ों खर्च पर सवाल
- हरिद्वार अलकनंदा होटल, ऋषिकेश PWD निरीक्षण भवन, नैनीताल पटुवाडांगर भूमि की बाजार कीमत, टेंडर शर्तें सार्वजनिक करने की मांग
हरिद्वार भूमि घोटाला: निलंबित अधिकारियों की बहाली पर भी सवाल – अगर घोटाला हुआ तो बहाली क्यों, नहीं हुआ तो निलंबन क्यों? मेयर को नुकसान की भरपाई पर जवाब देना चाहिए – अमन गर्ग
प्रेस वार्ता में अंजू मिश्रा, मुरली मनोहर, महेश प्रताप राणा, रचना शर्मा आदि मौजूद रहे।

