पिता को वर्दी में देखकर जगा था जज्बा”: हरियाणा के रेवाड़ी की बेटी IPS प्रीति यादव बनीं नोएडा जोन-1 की पहली महिला DCP

BREAKING | 30अक्टूबर 2026

“पिता को वर्दी में देखकर जगा था जज्बा”: हरियाणा के रेवाड़ी की बेटी IPS प्रीति यादव बनीं नोएडा जोन-1 की पहली महिला DCP

29 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा IPS प्रीति यादव को नोएडा जोन-1 का DCP नियुक्त किया गया है, और इस पद पर नियुक्त होने वाली वह इस जोन की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी से ताल्लुक रखने वाली 2019 बैच की IPS प्रीति यादव का जन्म 10 अप्रैल 1996 को हुआ था। उनके पिता मुकेश यादव के पुलिस सेवा (कांस्टेबल से ASI पद तक) में रहने के कारण उन्हें बचपन से ही वर्दी का प्रेरणादायक माहौल मिला। 12वीं कक्षा में 96.2% अंक लाने और भूगोल (BA Hons) में यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली प्रीति यादव ने महज 22 वर्ष की आयु में UPSC परीक्षा पास कर IPS बनीं।

सहारनपुर में ASP के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाने वाली प्रीति यादव की यह नियुक्ति उनके करियर का एक ऐतिहासिक पड़ाव है।

IPSPritiYadav #NoidaDCP #NoidaZone1 #Rewari #Haryana #WomenInUniform #UPSCSuccessStory #NariShakti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *