एसएसपी दून के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर दून पुलिस की बड़ी जीत
दून पुलिस की प्रभावी पैरवी से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्त को हुआ 10 वर्ष का कठोर कारावास व 1 लाख रुपये का जुर्माना।
वर्ष 2014 में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सूरज पाल पुत्र प्रभुलाल निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, पोस्ट सहसपुर, थाना सहसपुर, देहरादून को 9720 एलप्राजोलम (Alprazolam) की गोलियां तथा एक शीशी डायजेपाम (Diazepam) सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था।
मु0अ0सं0 143/2014, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 30.10.2026 को माननीय प्रथम विशेष न्यायाधीश, NDPS एक्ट, देहरादून द्वारा विशेष सत्र परीक्षण संख्या 200/2014 में अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास एवं 1,00,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास।

