मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘उत्तराखण्ड के काव्य पुष्प’ लोकार्पण


            
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘उत्तराखण्ड के काव्य पुष्प’ लोकार्पण

हरिद्वार।‌ हरिद्वार की युवा कवयित्री वृंदा वाणी के काव्य संकलन ‘उत्तराखण्ड के काव्य पुष्प’ का लोकार्पण लेखक गाँव, थानों में आयोजित तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय लेखक गाँव साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव-2026 के दौरान अटल सभागार में ‘विमोचन, सम्मान एवं समापन सत्र’ में किया।
इस अवसर पर भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टामटा, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो० प्रकाश पंत, स्पर्श हिमालय विवि के कुलाधिपति डाॅ० प्रदीप कुमार भारद्वाज, लेखक गाँव की निदेशक डाॅ० विदुषी निशंक, काव्य-संकलन के सह-संपादक, वरिष्ठ कवि व चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक आदि मंच पर विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी तथा डाॅ० निशंक ने इस अवसर पर दिये गये अपने उद्बोधन में उत्तराखण्ड के विकास में युवा लेखकों व साहित्यकारों की सराहना की तथा उनसे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भरसक योगदान देने का आह्वान किया। लोकार्पित पुस्तक ‘उत्तराखण्ड के काव्य पुष्प’ के बारे में जानकारी देते हुए वृंदावन और अरुण कुमार पाठक ने बताया कि, नवल विभा प्रकाशन की तीसरी तथा हरिहरानन्द पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा वृंदा वाणी की इस पाँचवीं पुस्तक में देवभूमि उत्तराखण्ड के 51 कवियों ने उत्तराखंड के आध्यात्मिक, प्राकृतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक परिवेश, विशेषताओं, धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों, परम्मराओं, तीज-त्यौहारों, भाषा-बोलियों, गीत-संगीत व पहनावों का गुणगान करते हुए, कुल 102 काव्य रचनाओं का योगदान किया है। इनमें से अनेक कविगण पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर भी‌ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *