वैदिक मंत्रोच्चार एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया सांसद राघव लखनपाल शर्मा का जन्मदिन
सहारनपुर देववृन्द। लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं आदरणीय सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा जी का जन्मदिन देववृन्द के भाइयों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उनके आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की।

समारोह के दौरान मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं हनुमान धाम के महंत आचार्य मोहित गौतम जी ने मां भगवती की पावन प्रतिमा आदरणीय सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा जी को भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मां भगवती और महादेव की कृपा सदैव सांसद जी पर बनी रहे तथा वे इसी प्रकार जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज एवं क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देते रहें।
समारोह में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित कौशिक, प्रवक्ता आचार्य वासुदेव भारद्वाज, आचार्य शुभम वत्स, दिनेश शर्मा, भाजपा नेता गजराज राणा, विनय पंडित, विकास ठाकुर, सचिन पंडित, त्यागी सभा के पूर्व अध्यक्ष दीपक त्यागी, आचार्य आत्मानुभी जी महाराज, युवा नेता शुभम ध्याना, रितिक शर्मा, अभय पंडित, विशाल भारद्वाज एवं मनोज भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक आस्था एवं आपसी भाईचारे से सराबोर रहा। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जय मां बाला सुंदरी।
हर हर महादेव।
जय श्री परशुराम।

