SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में टूटते रिश्तों को जोड़ रही हरिद्वार पुलिस, महिला हेल्पलाइन से 1016 परिवारों में लौटी खुशियां

Ganga News 24 | हरिद्वार से बड़ी खबर

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में टूटते रिश्तों को जोड़ रही हरिद्वार पुलिस, महिला हेल्पलाइन से 1016 परिवारों में लौटी खुशियां

हरिद्वार, 28 अक्टूबर 2026:

हरिद्वार पुलिस SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रही है। टूटते रिश्तों को जोड़ने और परिवारों को बिखरने से बचाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला हेल्पलाइन सराहनीय पहल बनकर सामने आई है।

महिला हेल्पलाइन के माध्यम से दम्पत्तियों के आपसी मनमुटाव और पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग एवं ऐच्छिक ब्यूरो के जरिए सुलझाने की कोशिश लगातार जारी है। जनपद में घरों को जोड़ने के लिए पुलिस द्वारा दो महिला हेल्पलाइन बनाई गई हैं – हरिद्वार और रुड़की।

आंकड़ों पर नजर:

जनवरी 2026 से अब तक के आंकड़े बेहद उत्साहजनक हैं।

  • महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में कुल 966 मामले आए, जिनमें से 460 परिवारों को काउंसलिंग के माध्यम से फिर से मिलाने में सफलता मिली।
  • महिला हेल्पलाइन रुड़की में 1105 मामले आए, जिनमें से 556 परिवारों को समझौते के बाद एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

इस प्रकार दोनों हेल्पलाइन में कुल 2071 मामले प्राप्त हुए तथा 1016 परिवारों को फिर से एक साथ लाने में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

हरिद्वार पुलिस का यह प्रयास केवल विवादों का निस्तारण ही नहीं, बल्कि परिवारों में आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने अपील की है कि पारिवारिक विवाद की स्थिति में धैर्य और आपसी संवाद को प्राथमिकता दें और आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन की सहायता लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *