मंत्री रेखा आर्या के मामले पर सदन में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने लगाए नारे – “210 करोड़ का झुमका कहां गिरा? बरेली के बाजार में”

Ganga News 24 | गैरसैंण से बड़ी खबर

मंत्री रेखा आर्या के मामले पर सदन में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने लगाए नारे – “210 करोड़ का झुमका कहां गिरा? बरेली के बाजार में”

गैरसैंण (भराड़ीसैंण), 28 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज भराड़ीसैंण गैरसैंण में जमकर हंगामा देखने को मिला। मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले को लेकर विपक्ष ने सदन में जोरदार प्रदर्शन किया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए – “210 करोड़ का झुमका कहां गिरा? बरेली के बाजार में”। विपक्ष का आरोप है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से जुड़े 210 करोड़ के मामले में सरकार जवाब देने से बच रही है।

सदन में हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष को कई बार सदन को शांत कराने के लिए कहना पड़ा। विपक्ष ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी है और यहीं से जनता को सच्चाई बताई जानी चाहिए।

गंगा न्यूज़ 24 पर पल-पल की अपडेट जारी है।


Tags: #Uttarakhand #Gairsain #VidhanSabhaSession #Bharadisain #RekhaArya #PoliticsNews #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *