चंद्र भूषण त्रिपाठी ने संभाला अपर निदेशक का नवीन दायित्व, प्रशासन अकादमी में शुरू की नई पारी

चंद्र भूषण त्रिपाठी ने संभाला अपर निदेशक का नवीन दायित्व, प्रशासन अकादमी में शुरू की नई पारी

लखनऊ/प्रतापगढ़। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चंद्र भूषण त्रिपाठी ने आज अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (UP Academy of Administration & Management) के रूप में अपने नवीन दायित्व का पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह अकादमी प्रदेश के अधिकारियों की प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की रीढ़ है। उनकी प्राथमिकता अधिकारियों को आधुनिक प्रशासनिक चुनौतियों, सुशासन, ई-गवर्नेंस और जन-केंद्रित प्रशासन के लिए तैयार करना होगा।

ज्ञात हो कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्था है, जहाँ PCS अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेवाकालीन प्रशिक्षण दिया जाता है।

श्री त्रिपाठी अपनी कार्यकुशलता, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व तथा अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके इस नए दायित्व पर शुभचिंतकों, मित्रों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

ChandraBhushanTripathi #AparNideshak #UPAcademy #Lucknow #Pratapgarh #AdministrativeNews #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *