वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में STF टीम ने थाना कनखल के सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में फरार ₹50,000 के इनामी अभियुक्त प्रदीप को चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार किया।

BREAKING हरिद्वार – उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में STF टीम ने थाना कनखल के सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में फरार ₹50,000 के इनामी अभियुक्त प्रदीप को चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार किया।

वर्ष 2024 में श्रद्धा भक्ति आश्रम में महंत गोविन्द दास और शिष्य विशम्बर दास की हत्या हुई थी। इस केस में 6 आरोपी थे, जिनमें से 4 पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। सौरभ उर्फ नीटू को 20 सितंबर को STF ने बागपत से पकड़ा था। फरार प्रदीप के घर की कुर्की भी हो चुकी थी और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

पंजाब में छोटा हाथी गाड़ी से माल डिलीवरी का काम कर रहा था आरोपी प्रदीप पुत्र बृजपाल निवासी ऊदपुर झिझाना शामली यूपी।

गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, उ0नि0 नरोत्तम सिंह बिष्ट, अ0उ0नि0 हितेश कुमार, हे0का0 संजय, वीरेंद्र नौटियाल, बृजेन्द्र चौहान, का0 अनिल और मोहन असवाल शामिल रहे।

UttarakhandSTF #Haridwar #KankhalMurderCase #50kInami #ChandigarhArrest #SSPAjaySingh #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *