हरिद्वार के घाटों पर लगने से पहले ही टूट रहे पत्थर, 2021 वाले पत्थर उखाड़ कर फिर वहीं बिछाए जा रहे – अधिकारी-ठेकेदार संवाद वायरल

मनोज ठाकुर


🔴 BREAKING | SATIRE NEWS | KUMBH 2027

हरिद्वार के घाटों पर लगने से पहले ही टूट रहे पत्थर, 2021 वाले पत्थर उखाड़ कर फिर वहीं बिछाए जा रहे – अधिकारी-ठेकेदार संवाद वायरल

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच गंगा घाटों पर हो रहे नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि घाट पर बिछाए जा रहे लाल पत्थर/टाइलें लगने से पहले ही टूट रही हैं। लाल गोले में टूटे हुए कोने साफ दिख रहे हैं।

इसी को लेकर एक व्यंग्यात्मक अधिकारी-ठेकेदार संवाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है –

अधिकारी: अर्ध कुंभ को कुंभ 2027 घोषित करने का क्या कारण है?
ठेकेदार: अर्ध कुंभ में आधा बजट खप पाता, हमने तो पूरा बजट खपाना था, खपा दिया।

अधिकारी: कुंभ 2021 में जो काम हुए थे वही 2027 में होंगे? नया कुछ नहीं?
ठेकेदार: हरिद्वार के लोग यही तो चाहते हैं, उनको नया चाहिए ही नहीं।

अधिकारी: 2021 वाली टाइलें क्यों उखाड़ रहे हो?
ठेकेदार: वो कच्ची थीं, अपने ही लोग थे। इस बार ठीक लगाएंगे। ये पत्थर लगाने से पहले ही टूट रहे हैं तो 2032 की तैयारी है, फिर वही काम करना है।

यह सुनकर अधिकारी ही नहीं, आम हरिद्वार वासी भी बेहोश होने की स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की गुणवत्ता की जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

📍 स्थान: हरिद्वार घाट | तस्वीर: प्रत्यक्षदर्शी द्वारा

KumbhMela2027 #ArdhKumbh #HaridwarGhatScam #GhatNirman #BudgetKhela #GangaNews24Official #ViralSamvad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *