SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा कदम: CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों की बैठक में जनता को राहत……!
👉मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक कर ECINET और SIR शेड्यूल पर बड़े फैसले लिए।
👉नोटिस पाने वाले मतदाताओं को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे; BLO खुद घर-घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करेंगे।
👉ERO दफ्तरों में आम उपस्थिति की जगह अब ऑनलाइन सुनवाई को प्राथमिकता मिलेगी, साथ ही मतदाता की जगह उनके परिवार का कोई वयस्क सदस्य भी सुनवाई में शामिल हो सकेगा।
👉जिला निर्वाचन अधिकारी नाइट शेल्टर्स, मजदूरों और बेघर लोगों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क और कैंप का आयोजन करेंगे।
👉फील्ड अधिकारियों को वैधानिक शक्तियां देने के साथ-साथ ECINET प्रणाली की समीक्षा के लिए IIT/IIIT विशेषज्ञों को मिलाकर वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया।

