सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन ने किया संस्कृत महाविद्यालयों का निरीक्षण

सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन ने किया संस्कृत महाविद्यालयों का निरीक्षण


दीपक कुमार,सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन ने संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत हरिद्वार में संचालित श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय जगजीतपुर कनखल तथा जयभारत साधु संस्कृत महाविद्यालय, श्रवणनाथनगर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सचिव संस्कृत शिक्षा ने महाविद्यालय में उपस्थित छात्रों से उनके पठन-पाठन व संस्कृत में रोज़गार सृजन तथा भविष्य के प्रति दृष्टिकोण के सम्बन्ध में चर्चा की। सचिव संस्कृत शिक्षा ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के द्वारा संस्कृत छात्रों तथा संस्कृत के प्रोत्साहन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी से सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से परिचित कराया जाये । पाठ्यक्रम के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों का भी आयोजन किया जाए ।

विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार हेतु अपने-अपने संस्कृत महाविद्यालयों के स्तर पर वृहद् कार्ययोजना तैयार की जाए ।
सचिव संस्कृत शिक्षा ने विभागीय अधिकारियों को भी नियमित रूप से सभी संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों का अनुश्रवण करने तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण गंभीरता पूर्वक करने का निर्देश दिया ।
निरीक्षण के दौरान डा० वाजश्रवा आर्य उपनिदेशक, प्रेरणा गर्ग, वाणीभूषण भट्ट, कुलदीप पंत, रामभूषण बिजल्वाण, द्रवेश्वर थपलियाल, डम्बर प्रसाद पौडेल, केशव बलियानी, रामनरेश आदि अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *